फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने केरोसिन डाल किया आत्मदाह

Thu, 21 Jan 2016 11:57 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन थाना क्षेत्र के नन्सा बाजार में बुधवार रात कक्षा नौ की एक छात्रा (16) ने अपने शरीर पर केरोसिन  डालकर आग लगा ली। जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी तिलकराम की पत्नी अपनी पुत्री प्रियंका व बेटे (10) के साथ रहती थी। पति गुजरात प्रांत में नौकरी करता है। प्रियंका नन्सा बाजार के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।
विज्ञापन


रात को उसने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। मां की गुहार पर पड़ोसी दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। एसओ महेश कुमार गोले ने बताया कि छात्रा के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि छात्रा ने किस कारण से आत्मदाह किया, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें