हरिद्वार। दारोगा बनने के लिए आयोजित दौड़ में फेल हो जाने के बाद भी अपने आपको पास अभ्यर्थियों की लाइन में खड़ा कर लेने वाले ऊधमसिंह नगर जनपद के एक सिपाही की पोल किसी ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर खोल दी। जांच हुई तो पाया गया कि फर्जी तरीके से यह सिपाही दरोगा बनने जा रहा था। बृहस्पतिवार की रात पीएसी के कंपनी कमांडर समरवीर सिंह रावत की ओर से सिपाही के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
रानीपुुर पुलिस के अनुसार पिछले साल 27 सितंबर को दरोगा भर्ती परीक्षा के अंतर्गत 40वीं वाहिनी पीएसी में दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें दो सिपाहियों की तबियत बिगड़ जाने के बाद मौत भी हो गई थी। इस दौड़ के परिणाम के बाद एक फर्जीवाड़ा सामने आया । आरोप है कि ऊधमसिंहनगर में तैनात एक सिपाही हेमराज दौड़ में फेल हो गया था। इसके बावजूद वह नजर बचाकर पास होने वाले ग्रुप में शामिल हो गया। जिस कारण उसका नाम भी पास होने वालों की सूची में शामिल कर लिया गया था। ट्रेनिंग के लिए भी उसे चयनित घोषित कर दिया गया था। इस बीच किसी ने गुमनाम पत्र भेजकर उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत कर दी, जांच में सिपाही का फर्जीवाड़ा सामने आ गया। आरोपी के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। रानीपुर कोतवाली के एसएसआई कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-----------------------
घर का ताला तोड़कर जेवर सहित लाखों की चोरी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़ कर चोरी ने जेवर सहित लाखों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने मुताबिक उमेश कुमार तुम्बडिया बुधवार की रात अपने परिजनों के साथ एक शाही समारोह में गई हुई थे। वह जब देर रात अपने घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उठ गए। बेड रूप में रखा सारा सामान इधर से उधर बिखरा पड़ा हुआ था। उमेश कुमार ने घर की तालाशी में पाया में अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण और करीब चार लाख की नगदी गायब थी। लाखों का सामन गायब देेख परिजनों के होश उठ गए। उमेश कुमार ने चारी की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी डीएस रावत मौके पर पहुंकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर डीएस रावत ने बताया कि तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए मामले का खुलासा किया जाएगा।
.......................