फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनरी की दुकान से बच्चे ने उड़ाए 60 हजार

Tue, 23 Aug 2016 11:20 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
crime demo
विज्ञापन
नगर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर सोमवार की रात एक स्टेशनरी की दुकान में चोरी से मंगलवार को हलचल मच गई। पीड़ित दुकानदार ने जांच-पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फुटेज में करीब 12 साल का बालक चोरी करते नजर आ रहा है। कच्ची उम्र की इस शातिराना करतूत की चर्चा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के भीखापुर गांव निवासी अजय चतुर्वेदी की चौक लायड गेट के पास अजय स्टेशनर्स के नाम से दुकान है। देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चले गये थे। मंगलवार की सुबह दुकान खोल भीतर गये तो कैश दराज खुली मिली।

छानबीन शुरू की तो पता चला कि सीसीटीवी का तार नोंचा हुआ है और कैश दराज से लगभग 60 हजार रुपये गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो रात 11.42 बजे एक 11-12 साल का बालक  कैश दराज तोड़ता और उसमें से नकदी निकालता नजर आया।
विज्ञापन


पीड़ित ने अपने परिचितों को मामले की जानकारी देने के बाद जानकारी व शिकायत नगर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की गहराई से छानबीन की है और शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

बालक के दीवार फांद दुकान में घुसने की बात कही जा रही है। चर्चा है कि फुटेज के सहारे चोरी करने वाले किशोर की शिनाख्त कर ली गई है और क्षेत्र के ही रहने वाले इस आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हालांकि पुलिस अभी सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की फोटो मिलने की बात कह रही है। इस बाबत नगर कोतवाल एएम जायसवाल का कहना है कि पीड़ित स्टेशनरी कारोबारी अजय चतुर्वेदी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फुटेज में मिली फोटो के आधार पर बालक की तलाश कराई जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें