फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में पंखे पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 13 Jan 2016 12:10 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर टोनिया निवासी एक युवक का शव मंगलवार को दूसरी पहर उसके घर में पंखे से लटका मिला। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह बताई जाती है। 
विज्ञापन


बिहारीपुर टोनिया निवासी भूपेंद्र उर्फ रिंकू (28) पुत्र अंबिका प्रसाद ने पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव में अच्छीखासी रकम खर्च की थी। जिसके चलते कुछ लोगों का कर्जदार भी हो गया था।

मंगलवार को परिवार के लोग खेत गये हुए थे। वहीं रिंकू की पत्नी दोपहर बाद किसी काम से थोड़ी दूर स्थित ट्यूबवेल पर चली गई। इसी दौरान भूपेंद्र ने घर के भीतर पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन


पत्नी वापस लौटी तो माजरा देखा मामले की जानकारी परिवारीजनों व पुलिस को दी। शाम लगभग चार बजे पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। हलका दरोगा देवेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें