फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से दरोगा की पिस्टल और 20 कारतूस चोरी

Mon, 29 Feb 2016 11:04 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना परिसर से एक दरोगा की सर्विस पिस्टल, दो मैगजीन और 20 कारतूस रहस्यमय हालात में गायब हो गए। मामले की जानकारी से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर पूरे मामले की जानकारी ली। चौकीदार व मजदूर दिनभर परिसर की झाड़ियों में पिस्टल तलाशते रहे, मगर सफलता नहीं मिली। आखिरकार अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


महराजगंज थाने में तैनात दरोगा अरविंद कुमार सिंह रोज की तरह रविवार रात गश्त पर निकले थे। देर रात गश्त कर वह थाना परिसर स्थित अपने आवास में लौटे और कमरे में ही अपनी सर्विस पिस्टल, उसकी दो मैगजीन व 20 कारतूस रखकर सो गए। सोमवार सुबह अरविंद रोज की भांति मार्निंग वॉक के लिए निकले थेे।

वहां से लौटने के कुछ देर बाद दरोगा अरविंद ने साथी पुलिसकर्मियों को पिस्टल, मैगजीन व कारतूस गायब होने की जानकारी दी। थाना परिसर से दरोगा की सर्विस पिस्टल गायब होने की जानकारी पुलिस महकमे में अधिकारियों को लगी तो हलचल मच गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने चौकीदारों तथा अन्य को परिसर स्थित झाड़ियों में पिस्टल तथा कारतूस की तलाश में लगा दिया। सीओ अजीत कुमार रजक ने थाने पहुंचकर दरोगा अरविंद समेत थानाध्यक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली और उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया।

पिस्टल, मैगजीन व कारतूस किन परिस्थितियों में गायब हुए? देर शाम तक ये स्पष्ट नहीं हो सका। एसओ महराजगंज सज्जाद हुसैन नकवी ने बताया कि उपनिरीक्षक अरविंद कुमार की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि किसी ने उसके आवास से अटैची खोलकर उसमें रखी सर्विस पिस्टल, दो मैगजीन तथा 20 कारतूस चुरा लिए। शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें