शुक्रवार को साकेतमहाविद्यालय में नामांकन पत्र के खरीद के दौरान झड़प के बाद पुलिस से शिकायत से शिकायत करते छात्र नेता ।
- फोटो : अमर उजाला
साकेत कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामंकन पत्रों की खरीद के दौरान समाजवादी छात्रसभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र गुटों में एक दूसरे पर मिलते-जुलते नामों से नामांकन पत्र खरीदने का आरोप लगाते हुए भिड़ंत हो गई।
हंगामा हुआ तो पुलिस के पहुंचने पर सब शांत हो गया। विद्यार्थी परिषद के अभिजीत मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में नामांकन पत्र खरीदते समय सुमित, शिवांशु, गणेश, सत्यम, समीर सहित दर्जन भर लोगों पर जानलेवा हमले व तीन हजार रुपये, मोबाइल, सोने की चेन छीन जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने का आरोप लगाया है।
दूसरी तरफ सपा छात्रसभा के अभिलाष पांडेय ने तहरीर में कहा कार्यकर्ताओं के सामने उनके नाम से मिलते-जुलते नामांकन पत्र खरीदे जा रहे थे, विरोध किया तो परिषद के अभिजीत मौर्य सहित परिषद के संगठन के लोग कार्यकर्ताओं पर टूट पड़ने और मारपीट का आरोप लगाया है।