फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान से 50 हजार का माल उड़ाया

Sat, 19 Dec 2015 10:20 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र के एक गांव मे शुक्रवार की रात शातिर चोर किराने की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लगभग 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन


इसके अलावा चोरों ने उसी रात थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ज्वैलरी की एक दुकान का ताला काटा और एक मेडिकल स्टोर में सेध लगाई।

हालांकि इन दोनों दुकानों से चोर कुछ ले जा पाने में सफल नहीं हुए। शनिवार सुबह जब दुकानदारों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस हरकत में आई।

चोरों ने सबसे पहले ढेमा-मवई रोड स्थित मेडिकल स्टोर में सेंध काटी लेकिन यहां से कुछ नहीं ले जा सके। इसके बाद चोरों ने ज्वैलरी की दुकान का ताला काटा लेकिन वे यहां भी अपने मकसद में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन


अंत में पठानपुरवा मजरे बरौली स्थित किराने की दुकान को निशान बनाया। चोरों ने इस दुकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकद सहित लगभग 50 हजार का सामान चुरा लिया और भाग गए।
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानों पर पहुंचे तो घटना की सूचना पुलिस को दी। किराना दुकान मालिक  मकसूद ने पुलिस को तहरीर दी है।

सराफा व्यवसायी पंकज सोनी ने भी पुलिस को दुकान का ताला टूटने की सूचना दी। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि घटनाओं की जानकारी मिली है।

मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। सराफा दुकान व मेडिकल स्टोर से चोर कुछ ले नहीं जा सके है। उन्होंने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें