फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसओ ने नशे में चालू कर दी बिजली, लाइनमैन की जान गई

Tue, 22 Dec 2015 12:25 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर फीडर से जुड़े प्राथमिक विद्यालय परसपुर सथरा के पास खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक करते समय करंट लगने से सोमवार को एक एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसे विभाग के लाइनमैन ने सहयोग के लिए लगा रखा था। मरम्मत के दौरान उपकेंद्र के एसएसओ ने नशे की हालत में लाइन चालू कर दी जिससे लाइनमैन करंट लगने पर खंभे से नीचे गिर गया।

शिवनारायण उर्फ साधूराम (30) पुत्र ओरौनी निवासी ग्राम अखैपुर तहसील मिल्कीपुर सुबह करीब 10 बजे लाइन खराब होने के चलते खंभे पर चढ़ा था और लाइन ठीक कर रहा था।
विज्ञापन


बताया गया कि यह युवक विभाग के लाइनमैन के साथ काम करता था। वह लाइन ठीक ही कर रहा था कि तारों में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर वह खंभे से गिर गया।

आननफानन में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। इलाके के लाइनमैन संजय सिंह का कहना है कि उसने शट डाउन लिया था, उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ सुरेंद्र यादव अचानक कहीं से नशे में आए और लाइन जोड़ दिए।
विज्ञापन


लाइनमैन ने पुलिस को भी एसएसओ के खिलाफ बयान दिया है। मृतक के परिवारीजनों में घटना को लेकर गुस्सा है, मुआवजे की मांग की गई है।

पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन एसपी यादव का कहना है कि मामले की जानकारी है, जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें