फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर हमला, एक बंदी, केस दर्ज

Mon, 14 Dec 2015 11:08 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वारी बाजार में रविवार रात एक व्यापारी के गोदाम पर लाठी-डंडों से लैस कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष से एनसीआर दर्ज की गई है। हरिद्वारी बाजार निवासी घनश्याम कौशल ने तहरीर में बताया कि रविवार रात वह घर के पास अपने गोदाम से सामान निकालने गए थे।

इसी बीच अचानक अनिरुद्ध दास चेला रामस्वरूप दास निवासी हरद्वारी पट्टी अपने कई साथियों के साथ आए और गोदाम का सारा सामान बाहर फेंकने लगे।

घनश्याम के पुत्र बउवा ने विरोध किया तो इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। एसआे ने बताया कि घनश्याम की तहरीर पर अनिरुद्ध को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें