फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सेंध लगा नकदी और सामान चोरी

Thu, 04 Aug 2016 11:18 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
thief
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रामबक्स का पुरवा, ताजपुर स्थित एक घर में बुधवार रात चोरों ने सेंध काटकर नकदी समेत एक लाख का सामान समेट ले गए। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी के बाद पीड़ित परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन


गांव निवासी रामप्रकास यादव का परिवार रोज की भांति बुधवार की रात भोजन करने के बाद सो गया। रात को चोरों ने घर में सेंध काटी और बढ़े ही इत्मिनान से घर में घुस गए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक, चोर घर में रखी अटैची को खोलकर 25 हजार रुपये की नकदी और जेवरात, कपड़ा, एटीएम कार्ड सहित लगभग एक लाख का सामान चुरा ले गए।

घटना की परिवारीजनों को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह सोकर उठे परिवारीजनों ने घर में बिखरे पड़े सामानों को देखा तो घटना की जानकारी हुई। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया ने कि घटना की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें