फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा पटाखों का जखीरा

Sun, 07 Apr 2019 11:34 PM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या में छापेमारी के बाद बरामद पटाखे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार देर रात सिविल लाइन इलाके में छापेमारी करके पटाखों का जखीरा बरामद किया है। जांच पड़ताल में कारोबारी पटाखों से संबंधित कोई लाइसेंस नहीं प्रस्तुत कर सका। पुलिस ने पकड़े गए पटाखों की कीमत करीब आठ लाख आंकी है और केस दर्ज करते हुए कारोबारी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाल नगर विनोद बाबू मिश्र की अगुवाई में निकली टीम ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन स्थित पार्थ अग्रवाल के घर पर छापेमारी की। छानबीन में करीब 150 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। जांच-पड़ताल में कारोबारी पार्थ अग्रवाल पटाखों से संबंधित कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका न ही इतनी मात्रा में अवैध रूप से रखे पटाखों के बारे में कोई जानकारी दे पाया।

पुलिस टीम ने पटाखों को जब्त करते हुए कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाल विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि सिविल लाइन स्थित पार्थ अग्रवाल के मकान में छापेमारी की गई तो भारी मात्रा में पटाखा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। आरोपी पटाखों से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सका है, उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें