फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम विवाह देखने आई महिला बेटे समेत लापता

Fri, 09 Dec 2016 10:39 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
बलरामपुर जनपद से परिवार के साथ राम विवाह देखने अयोध्या आई एक विवाहिता अपने बेटे समेत संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पत्नी का फोन पहुंचने तथा अपहरण किये जाने की बात बताये जाने के बाद मजदूर पेशा पति परेशान है। पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


बलरामपुर जनपद के सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र स्थित फिरोज बिलारी निवासी कनिक राम पुत्र जगदीश प्रसाद यादव का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी करता है। पत्नी शांति देवी की जिद पर परिवार समेत राम विवाह देखने के लिए अयोध्या आया था।

राम विवाहोत्सव के दौरान उसकी पत्नी तथा तीन वर्षीय बेटा गुम हो गया। उसने तलाश शुरू की और इधर-उधर काफी तलाशा, लेकिन कोई सुराग न मिला तो तलाश के लिए अपने गांव चला गया और ससुराल में भी तलाश कराई।
विज्ञापन


फिर भी पत्नी शांति तथा तीन वर्षीय बेटे रवि किशन का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान छह दिसंबर की शाम उसकी पत्नी शांति का फोन आया और कहा गया कि कुछ लोगों ने उसका व लड़के का अपहरण कर लिया है और दोनों की हत्या कर देंगे।

इसके बाद वह परेशान हो गया। गांव के लोगों से मदद मांगी और अयोध्या पहुंच शिकायत पुलिस को दी। कनिक राम का कहना है कि फोन आने के बाद से ही संबंधित नंबर स्विच ऑफ बता रहा है। हालांकि गुरुवार को एक बार फिर उसी नंबर से शांति का फोन अपने भाई के पास आया था।

परिवार की तलाश के लिए वह भटक रहा है। इस बाबत अयोध्या कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय का कहना है कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। संबधित मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें