फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में पंखे से लटकता मिला व्यापारी का शव

Thu, 16 Mar 2017 10:51 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इनायतनगर थानाक्षेत्र के रेवतीगंज बाजार निवासी व्यापारी युवक का शव दुकान में पंखे के सहारे रस्सी से लटकता बरामद किया गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम घुरेहटा निवासी रामनयन पाल (40) की साइकिल एवं उर्वरक की दुकान रेवतीगंज बाजार में है। बुधवार को वह अपनी दुकान पर था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। रात में जब व्यापारी का पुत्र अभिषेक पिता को तलाशते हुए दुकान पहुंचा तो दुकान की सिटकनी अंदर से बंद थी।

उसने दुकान का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर व्यापारी पुत्र ने फैजाबाद शहर में रह रहे अपने चाचा पवन को फोन कर बताया कि दुकान की अंदर से सिटकनी बंद है और कोई बोल नहीं रहा है। चाचा ने फोन कर दुकान के अगल बगल रहने वाले लोगों से भतीजे के बारे में पता करने को कहा।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सीढ़ी के सहारे दीवार के बयाले से देखा तो व्यापारी रामनयन का शव उसी की दुकान में लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। यह खबर लगते ही कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची हैरिंग्टनगंज चौकी पुलिस ने छानबीन के बाद शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

चौकी प्रभारी आईपी यादव ने बताया कि घटना का कारण लोगों द्वारा बीमारी बताया जा रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र हैं। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें