फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने बुजुर्ग से लूट

Sat, 22 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर शनिवार को पुलिस चौकी के सामने ही दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने एक बुजुर्ग का बैग छीन लिया। बैग में 10 हजार रुपये रखे हुए थे। 
विज्ञापन

कोतवाली के साहबगंज निवासी साधुवेशधारी शेषचरण (55) पूजापाठ का काम करते हैं।

शनिवार सुबह वह अपने घर से एक बैग में 10 हजार रुपये व कागजात रखकर अपने एक परिचिति के बच्चे की फीस जमा कराने अमानीगंज स्थित एक स्कूल गये थे। स्कूल प्रशासन ने फीस को नकद लेने से मना कर दिया जिसके चलते वह एक रिक्शे पर सवार होकर पूजन कराने के लिए रिकाबगंज क्षेत्र निवासी एक व्यापारी के घर जा रहे थे।

मुख्य मार्ग पर जैसे ही उनका रिक्शा रीडगंज स्थित अलीगढ़ पुलिस चौकी के सामने पहुंचा कि पीछे से पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने अपनी बाइक रोकी और बुजुर्ग के पैरों के पास रखा बैग झपटकर भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विक्रांतवीर तथा नगर कोतवाल ने मौका-मुआयना किया और पीड़ित को अपने साथ कोतवाली ले गये। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें