फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, एक महिला बेहोश

Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगंज थाना क्षेत्र के गांव बैतीकला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और हमले में एक महिला बेहोश हो गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में निजामुद्दीन निवासी बैतींकला का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही रामबरन समेत परिवार के चार लोगों ने रविवार को विवाद किया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

हमले में महिला शहरुन्निशा पिटाई से बेहोश हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के पवन कुमार का कहना है कि निजामुद्दीन व उनके परिवार के तीन लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए परिवार पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडे से मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदरगंज पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, हमला व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर चोटहिलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें