फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकरा पलटी जीप, बीमार महिला की मौत

Mon, 04 Jan 2016 10:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह घने कोहरे के चलते एक जीप (टवेरा) डिवाइडर से जा टकराकर पलट गई। रौनाही थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के पास हुए इस हादसे में जीप सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पड़ोसी जिला अंबेडकरनगर के जलालपुर निवासी उजाला देवी (50) पत्नी जयराम इलाज के लिए जीप से लखनऊ जा रही थी। जीप जलालपुर का ही विनोद कुमार चला रहा था। सुबह करीब छह बजे जीप हाईवे पर लोहिया पुल के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण वह डिवाइडर से टकराकर पलट गयी।

इससे वाहन में सवार उजाला देवी की मौत हो गयी और जीप चालक विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। रौनाही के थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे करके यातायात बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें