फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा कर रहे दो पुलिस कर्मियों को जीप ने ठोका, घायल

Mon, 04 Jan 2016 10:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहे जीप का पीछा करते वक्त सिपाहियों की बाइक को ओवरटेक करते ही वाहन ने टक्कर मार दी। घायल दोनों सिपाहियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से सोमवार को दुपहर विल्हरघाट तिराहा पूरा बाजार पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मया से आ रही मैक्स रोकने पर विल्हर घाट की तरफ  मुड़ गयी।

चौकी के सिपाही प्रतापगढ़ के टाउन एरिया निवासी प्रदीप बारी व श्रीलाल शर्मा ने बाइक से पीछा किया। रहेरवा गांव के पास ओवरटेक कि ये जाने के बाद मैक्स ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सिपाहियों समेत उछलकर दूर खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सिपाहियों को सीएचसी पूरा भिजवाया। हालत गंभीर होने के चलते सिपाहियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

महराज गंज थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार रजक ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें