फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ छापों में तोड़ीं 10 भट्ठियां

Mon, 16 Jan 2017 10:24 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में शराब के अड्डे पर लहन नष्ट करते आबकारी विभाग के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग की ओर से शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है। बीते 24 घंटों में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के पूराकलंदर, कुमारगंज व इनायतनगर थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर धधक रही शराब की 10 भट्ठियां तोड़ दीं। कई क्विंटल लहन नष्ट कराया और निर्मित शराब जब्त की। सभी प्रकरणों में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।       
विज्ञापन


सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र जैन ने बताया कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कच्ची शराब का चुनाव मेें उपयोग न होने पाये, इसके लिए प्रवर्तन दस्ते समेत पूरे विभाग को कच्ची शराब के खिलाफ अभियान पर लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रवर्तन दस्ते के मुकेश शर्मा, सुनील कुमार, अभिषेक मिश्रा आदि ने कुमारगंज थाना क्षेत्र के पासिन का पुरवा में छापा मार अशोक के पास से 15 लीटर व बिरौली झाम में अड्डे से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। एक क्विंटल से ज्यादा लहन नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं इनायतनगर थाना क्षेत्र में टीम ने श्रीमता के कब्जे से 20 लीटर शराब बरामद कर तीन क्विंटल लहन नष्ट कराया, सिप्पी के कब्जे से 15 लीटर शराब बरामद कर तीन क्विंटल लहन नष्ट कराया गया, सुजकला से पांच लीटर शराब बरामद हुई और श्रीदेवी से 10 लीटर शराब तथा लल्ला के पास से 12 लीटर शराब बरामद की गई।

इनके पास से मिले 50 किलो व 90 किलो लहन नष्ट कराया गया। वहीं पूराकलंदर थानाक्षेत्र में सरियावां इलाके में छापेमारी कर भंदू से 40 लीटर व इंदर से 70 लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें