फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों की अवैध कटान में दो ठेकेदारों पर केस

Wed, 13 Jan 2016 11:46 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली व मवई सेक्शन के दो अलग अलग गांवों में चोरी से अवैध कटान कराते हुए ठेकेदारों को वन कर्मियों ने पकड़ लिया। दोनों कटे आम के पेड़ों की लकड़ी जब्त कर दोनों ठेकेदारों से 20 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है।
विज्ञापन


मवई सेक्शन के वन दरोगा जहीर अहमद ने बताया कि संडवा गांव निवासी ठेकेदार तुलसीराम मंगलवार की रात में आम का एक पेड़ कटवा रहे थे। बीट प्रभारी ने ठेकेदार को पकड़ लिया।

लकड़ी जब्त कर 10 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया। क्रेता व विक्रेता के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

रुदौली के फॉरेस्टर वीरेंद्र तिवारी ने भैसौली गांव में काटे गए आम के एक पेड़ की लकड़ी जब्त कर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला। ठेकेदार राम सिंह उर्फ निर्मूल व पेड़ मालिक मो. अजीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें