फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली के बंटवारे में भिड़े पुलिसकर्मी

Wed, 13 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला, चोला
विज्ञापन
विज्ञापन
पैंठ बाजार से लौट रहे किसानों से की गई अवैध वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर देहात चौकी पुलिस आपस में भिड़ गई। मजे की बात यह है कि बीच चौराहे पर बुधवार दोपहर चार पुलिसकर्मियों के बीच जमकर जूतम-पैजार हुई।
विज्ञापन


गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। घटना के संज्ञान में आने के बाद एसपी सिटी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

बता दें कि ककोड़ थाना क्षेत्र के धनौरा गांव में हर बुधवार को पशु पैंठ लगती है। पैंठ में आने वाले व्यापारी और किसानों से पुलिस अवैध वसूली करती है। बुधवार दोपहर चोला चौराहे पर पुलिसकर्मी वाहनों को रोककर अवैध वसूली कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक कांस्टेबल ने एक वाहन चालक से ज्यादा रुपये लिए। लेकिन उसने साथियों को कम रुपये बताया। इसी बात पर चारों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


देखते ही देखते चारों पुलिसकर्मियों में लात-घूंसे चलने लगे। खाकी धारियों में जूतम-पैजार देख लोगों की भीड़ लग गई। बाद में ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर पुलिसकर्मी को शांत कराया।

चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि मामला उनकी संज्ञान में नहीं है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। आरोपी कांस्टेबलों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें