फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को गोली मार 20 हजार लूटे

Fri, 03 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में पड़ा गोली लगने से घायल किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक से धन निकासी कर घर लौट रहे एक किसान को गोली मारकर 20 हजार रुपये लूट लिये। वारदात के बाद फौरन कंट्रोल रूम को सूचना दी गई लेकिन पुलिस दो घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल को हैरिंग्टनगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीकापुर के ग्राम सेंधूतारा निवासी 55 वर्षीय किसान वसीम ने हैरिंग्टनगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाले। यह रकम एक झोले में रखकर वह साइकिल से घर जा रहा था।

गांव के पास पहुंचते ही पीछा कर रहे बाइक सवार दो लोगों ने वसीम को घेर कर रोक लिया। रुपयों वाला झोला छीनने की कोशिश की तो वसीम ने इसका विरोध किया। इसके बाद बदमाशों ने वसीम को गोली मार दी और झोले में रखे 20 हजार रुपये व बैंक पासबुक लेकर हैरिंग्टनगंज बाजार की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


बायें कंधे के पास गोली लगने से वसीम मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। घटनास्थल से थोड़ी दूर पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रामजस यादव ने गुहार लगाई। हालांकि जब तक लोग उधर दौड़ते और पीछा करते, तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे।

ग्रामीणों की ओर से घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, लेकिन वारदात के दो घटें बाद भी कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने घायल को हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हाल में बीते रविवार को हैरिंग्टनगंज के पाराताजपुर गांव के पास लुटेरों ने एक लेखपाल को कट्टे के बट से घायल करके लूट लिया था।

इस मामले की पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की। इस बाबत बीकापुर कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि जानकारी पर पुलिस टीम को घायल से वारदात की जानकारी लेने और पड़ताल के लिए भेजा गया है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें