पुलिस ने मामले में आरोपी दो सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों फरार बताए जा रहे हैं। मवई थाना क्षेत्र में गुरुवार उसरहा मजरे तेर गांव निवासी देशराम यादव व परशुराम के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी होने लगी।
इस दौरान दोनों शराब के नशे में थे। देखते ही लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। बीच बचाव करने परशुराम के पिता व देशराज का भाई आया।
तो मारपीट में परशुराम व उनके पिता भगौती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी मवई ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने परशुराम की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने परशुराम को मृत घोषित कर दिया। मृतक परशुराम के पुत्र राम प्रगट की तहरीर पर पुलिस ने देशराज व उसके भाई लक्ष्मण के विरुद्ध हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मवई थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।