फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा में भक्ति गीत बजाया तो सिपाही ने पंडाल में घुसकर पीटा

Sat, 08 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के मया-टांडा तिराहे पर शुक्रवार शाम पूजा पंडाल में भक्ति संगीत बजाते ही आक्रोशित सिपाही ने समिति के एक स्वयंसेवक को पीट दिया। मामले में बीचबचाव करने पहुंचे क्षेत्र के एक व्यापारी नेता के साथ भी सिपाही ने जब अभद्रता की तो व्यापारी आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन


सिपाही के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की मांग को लेकर व्यापारियों और आम लोगों ने मया टांडा मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी सिपाही को निलंबित किए जाने का आश्वासन देते हुए आक्रोश शांत कराया।

मया-टांडा मार्ग पर स्थित श्री सरस्वती पूजा समिति के पूजा पंडाल के सामने से शुक्रवार को शाम छह बजे मोहर्रम का जुलूस गुजर रहा था। जुलूस गुजर जाने के बाद आरती के लिए समिति के स्वयंसेवक आशीष कुमार गुप्ता ने दरोगा से पंडाल के पास खड़ी गाड़ियों को हटवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


जिसके बाद पंडाल में भक्ति संगीत बजने लगा और आरती की तैयारी शुरू हो गई। इसी बीच सुरक्षा में लगे एक सिपाही ने आशीष को गाली देते हुए साउंड बंद करने को कहा। जब तक वह कुुछ समझ पाता सिपाही ने पंडाल के अंदर घुसकर डंडे से उसे पीट दिया और साउंड सिस्टम गिरा दिया।

इस बात पर वहां मौजूद लोग उत्तेजित हो उठे। व्यापारी शत्रुघभन मोदनवाल जब बीचबचाव करने पहुंचे तो उग्र सिपाही ने कॉलर पकड़ उनसे भी अभद्रता की। इस बात पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मया-टांडा मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कुछ ही पलों में व्यापारी नेता ध्रुव गुप्ता, राम सागर, शेखर जायसवाल सहित सैकड़ों लोेग जुट गए और सिपाही को निलंबित करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसपी आरए कुलदीप नारायण, सीओ सदर दीपक कुमार सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के आक्रोश को शांत कराते हुए सिपाही के निलंबन का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी सिपाही सुनील कुमार यादव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें