फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल से मारपीट में प्रधान समेत 25 अज्ञात पर केस

Sun, 21 Jun 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को कब्जा परिवर्तन कराने गये चकबंदी कर्मियों को प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर दौड़ा लिया था। जिसमें चकबंदी कर्मियों के हाथ से भू-मानचित्र भी गायब हो गया था।
विज्ञापन


 चकबंदी लेखपाल अशोक वर्मा द्वारा थाना खंडासा में दी गई तहरीर पर ग्राम प्रधान राना सिंह उर्फ राम मोहन सिंह एवं राम गोपाल सिंह सहित 25 अज्ञात लोगों पर मारपीट, गाली देने, धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

बंदोबस्त अधिकारी डॉ. राजेश नाथ त्रिपाठी का कहना है कि कब्जा परिवर्तन समय से करा दिया जायेगा। दूसरी ओर प्रधान द्वारा चकबंदी अधिकारी परमानंद श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर आरोप लगाया है कि चकबंदी में भारी गड़बड़ी की गयी है। विरोध करने पर साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें