फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में फायरिंग से छह घायल

Sun, 21 Jun 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एक जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों के लोग रविवार सुबह आमने-सामने आ गए। कहासुनी और हाथापाई के बाद जमकर फायरिंग हुई।
विज्ञापन

गोली लगने से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए हैं। उत्पात का आलम यह रहा कि आधे घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। जिससे बाजार के लोग दहशत में रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़-खदेड़ कर पकड़ा। 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इनमें एक सपा का सक्रिय कार्यकर्ता भी शामिल है। संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर अंतर्गत शहर के सिविल लाइंस इलाके में पानी टंकी चौराहे के निकट पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के किनारे एक जमीन का टुकड़ा है। इस जमीन के टुकड़े पर खत्रीपुरा मोहल्ला निवासी फूलमती देवी और बच्चा पांडेय अपना-अपना हक जता रहे हैं।
 बच्चा पांडेय का कहना है कि जमीन का बैनामा उनके पक्ष में है। इसी जमीन पर कब्जेदारी को लेकर सुबह दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई। भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बच्चा पांडेय के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। जमकर संघर्ष हुआ।
 आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 15 चक्र गोलियां दागी गईं। जिसके चलते चौराहे पर स्थित दुकानें आनन फानन में बंद हो गईं। लोग दहशत के चलते इधर-उधर खिसक गए।
आधे घंटे बाद कोतवाली नगर, देहात और दरगाह थाने की पुलिस वज्र वाहन के साथ मौके पर पहुंची। सीओ अनूप कुमार पांडेय व अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। संघर्ष कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए दबोचा गया। मौके से 20 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर ले जाया गया है।
 इनमें सपा कार्यकर्ता रमाशंकर पांडेय भी शामिल हैं। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में खत्रीपुरा निवासी रवि पांडेय (20), मनोज कुमार (26), प्रेम कुमार पांडेय (22), स्टीलगंज तालाब निवासी कृष्णकुमार पांडेय (27), फूलमती (65), किरन पांडेय (45) शामिल हैं।
 अन्य आधा दर्जन लोगों को हल्की फुल्की चोटे आईं हैं। घायलों में रवि पांडेय और प्रेम कुमार की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
 इस मामले में फूलमती की तरफ से किशन पांडेय की तहरीर पर हरीराम पांडेय, सरस्वती पांडेय, परमेश्वर यादव, कमलेश, राकेश दूबे, राकेश पांडेय, शिवम जायसवाल, सुबोध पांडेय, पप्पू पांडेय, रमाशंकर पांडेय, रमाशंकर पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह जब मारपीट के दौरान फायरिंग शुरू हुई तो उस समय चौराहे पर पिकेट ड्यूटी के सिपाही मौजूद थे।
लेकिन बवाल और फायरिंग देखकर बाइक सवार दोनों सिपाही मौके से फरार हो गए। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के निकट वज्र वाहन पर भी कुछ सिपाही मौजूद थे। वह भी वाहन समेत खिसक गए। जिसके चलते संघर्ष बढ़ा और दहशत फैली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें