फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों व आसपास तलाशे संदिग्ध

Mon, 11 Jan 2016 11:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक शाखाओं व आसपास सोमवार दोपहर बाद संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। इससे हलचल रही लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन


बैंक ग्राहकों के साथ होने वाली लूट, छिनैती आदि घटनाओं के मद्देनजर सोमवार को एडीजी कानून व्यवस्था डीके चौधरी ने जिला पुलिस को संदिग्धों, एवं सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

पुलिस ने जुड़वा शहर अयोध्या व फैजाबाद की सभी बैंक शाखाओं तथा आसपास छानबीन कराई। नगर कोतवाल व थानाध्यक्ष कैंट, अयोध्या कोतवाल व थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि और पूराकलंदर पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैंक व उसके पास मिले लोगों से पूछताछ की गई। उनकी तलाशी भी ली गई। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि बैंक शाखाओं व उनके आसपास जांच व तलाशी अभियान चलाया गया है। बैंक प्रबंधन को भी सतर्क रहने तथा शाखाओं के भीतर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने की हिदायत दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें