शिकायत पर पुलिस ने बैंक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारी में रिपोर्ट दर्ज की है। कैंट थाना क्षेत्र के सलारपुर के रहने वाले सुनील कुमार मौर्य पुत्र प्यारे लाल का कहना है कि उनका नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इलाहाबाद बैंक में खाता है।
उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मैसेज मिलने के बाद बैंक शाखा पहुंच उन्होंने तहकीकात की तो पता चला कि यह खेल किसी बैंक कर्मी की ओर से किया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायत पुलिस को दी गई है।
बुधवार को पुलिस कार्यालय ने नगर कोतवाली पुलिस के हवाले से बताया कि शिकायत पर बैंक कर्मी के खिलाफ धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये निकाल लेने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।