फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुदौली के बसपा प्रत्याशी पर एक और केस दर्ज

Thu, 02 Feb 2017 10:56 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file
विज्ञापन
पटरंगा थाना पुलिस ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का एक और केस दर्ज किया है। बसपा प्रत्याशी ने क्षेत्र में कई जगहों पर दीवारों पर प्रचार प्रसार के लिए वॉल पेंटिंग व बैनर लगवा रखे थे।
विज्ञापन


आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने और निर्देशो के बावजूद भी वॉल पेंटिंग नहीं मिटाया गया। पुराय गांव निवासी रामरूप पुत्र गुरुप्रसाद के मकान की दीवार पर पार्टी चिह्न की वॉल पेंटिंग मिली। पटरंगा थाना प्रभारी गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि बसपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

स्व. मुन्ना सिंह की पत्नी शोभा पर भी मुकदमा : रौनाही थाने में गुरुवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा से दावेदार शोभा सिंह पत्नी स्व. मुन्ना सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रौनाही थाना के एसआई अदील अहमद ने बताया कि भाजपा से खुद को दावेदार बताने वाली शोभा सिंह ने क्षेत्र के खिरौनी गांव में वाल राइटिंग करवाई थी। जिसको साफ नहीं कराया गया। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि शोभा सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें