फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने छुट्टा जानवरों को प्राथमिक विद्यालय में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमसिन (अयोध्या)। किसानों ने छुट्टा जानवरों को घेरकर मयाबाजार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जंगलपुर के परिसर में बंद कर दिया। इससे विद्यालय में शिक्षण कार्य नहीं हो पाया। पुलिस ने पशुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन



विकासखंड मयाबाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जंगलपुर में शुक्रवार की रात छुट्टा जानवरों से परेशान किसानों ने एक दर्जन से अधिक जानवरों को घेरकर बंद कर दिया और स्कूल गेट पर लकड़ी का बेड़ा लगा दिया। सुबह जब स्कूल के शिक्षक पहुंचे तो अंदर छुट्टा जानवरों को देखकर उन्होंने बेड़ा खोलकर पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध की वजह से वह सफल नहीं हो सके।


इसके बाद प्रधानाध्यापक ने पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर गोसाईगंज थाने के एसआई जेएन त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझा कर विद्यालय से जानवरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन



प्रधानाध्यापक महेंद्र वर्मा ने कहा कि रात से ही जानवरों को अंदर बंद कर दिया गया था, आने के बाद उन्होंने पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया तो आसपास के किसानों ने इसका विरोध किया।


उन्होंने कहा कि विद्यालय में जो बच्चे आए थे, अंदर जानवर होने की वजह से सभी घर लौट गए। इस संबंध में गोसाईगंज थाने के एसआई जेएन त्रिपाठी ने बताया कि बंद पशुओं को स्कूल से बाहर निकलवा दिया गया है। जिन किसानों ने यह हरकत की है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें