फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी पुत्र की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवसायी पुत्र की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शहर के एक व्यवसायी के पुत्र की शुक्रवार को बाराबंकी में सड़क हादसे में मौत हो गई। व्यवसायी का बेटा लखनऊ से दो अन्य युवकों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रोडवेज बस से उसकी बाइक टकरा गई।

नगर क्षेत्र के घोसियाना निवासी आलम अली इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यवसाय करते हैं। आलम की पंचरास्ते के पास दुकान है। उनका बेटा मतलूब शुक्रवार को लखनऊ से बाइक से दो अन्य युवकों के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में उसकी बाइक रोडवेज की बस से टकरा गई। दुर्घटना में मलतूब की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे की जानकारी हैदरगढ़ पुलिस ने आलम अली को दी तो वह सन्न रह गए। सूचना मिलते ही आलम अली परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाराबंकी रवाना हो गए। शनिवार को शहर के व्यवसायी पीड़ित आलम अली के घर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें