फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बर्थडे पार्टी की व्यवस्था कराने के आरोपी जेलर हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बर्थडे पार्टी की व्यवस्था कराने के आरोपी जेलर हटे
विज्ञापन

अयोध्या। मंडल कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक में बंदी रहे छात्रनेता से सुविधा शुल्क लेकर बर्थडे पार्टी आयोजित कराने के आरोपी जेलर का बुधवार को तबादला कर दिया गया है। छात्रनेता शिवेंद्र सिंह की शिकायत पर अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन के निर्देश पर हुई जांच में दोषी पाए जाने के बाद विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की गई थी।

इसी बीच रायबरेली कांड के बाद गंभीरता दिखाते हुए शासन ने 12 जेलरों के साथ आरोपी जेलर का भी तबादला कर दिया गया। जुलाई माह में कोतवाली अयोध्या के मडना निवासी छात्रनेता शिवेंद्र सिंह एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला कराने के मामले में मंडल कारागार में निरुद्ध था। जिसकी 23 जुलाई को हाई सिक्योरिटी बैरक में बर्थडे पार्टी मनाई गई।
विज्ञापन


27 जुलाई को कचहरी पेशी पर जाने पर बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद छात्रनेता ने जेलर विनय कुमार दूबे के ऊपर सुविधा शुल्क लेकर सभी व्यवस्थाएं कराने व भ्रष्टाचार के अन्य कई गंभीर आरोप लगाया। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व अन्य उच्च अधिकारियों से की। इस पर शासन की ओर से कार्रवाई का फरमान जारी हुआ।

जेल प्रशासन ने छात्रनेता को अगले दिन ही बाराबंकी व तदुपरांत सीतापुर जेल स्थानांतरित कर दिया। मामले की जांच पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार से जांच कराई गई। जिसमें जेलर विनय कुमार दूबे पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। डीआईजी की जांच पर अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं शरद कुमार ने 29 अगस्त को ही मुख्यमंत्री के विशेष सचिव को पत्र प्रेषित कर विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की थी।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक जेलर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जिस पर छात्रनेता ने बीते सप्ताह फिर मुख्यमंत्री कार्यालय व अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। दो दिन पूर्व रायबरेली कांड के बाद शासन की ओर 12 जेलरों का तबादला किया गया। जिसमें जेलर विनय कुमार दूबे का नाम भी शामिल है। उन्हें मैनपुरी का जेलर बनाया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ के जेलर सीपी त्रिपाठी को तैनाती दी गई है। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्थानांतरण के कारणों की जानकारी नहीं है, लेकिन जेलर विनय कुमार के तबादले की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें