इटावा। जसवंतनगर थानाक्षेत्र के अंतर्गत नगला खुशाली गांव में एक विवाहिता को दहेज की मांग न पूरी होने पर मारपीट घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
मथुरा के कृष्णा नगर थाने के ओम नगर निवासी प्रियंका पत्नी योगेश जाटव ने जसवंतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति सास व ससुर शादी के बाद से बाइक की मांग करते थे। माता-पिता ने बाइक देने से मना कर दिया। इस कारण आग लगाने की कोशिश की।
27 तारीख को सुबह आठ बजे प्रियंका के ससुर भूप सिंह , सास पुष्पा देवी, पति योगेश निवासी गण मोहल्ला ओमनगर जन्म भूमि लिंक रोड थाना कृष्णानगर जिला मथुरा ने गाली गलौज कर मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। प्रियंका अपने मायके पिता के घर नगला खुशाली थाना क्षेत्र जसवंतनगर आई और थाना वहां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।