फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी से लूटे 50 हजार के आभूषण

Mon, 20 Jun 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के अरकुना बाजार से आभूषण की दुकान बंद कर रविवार रात लौट रहे सराफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आभूषणों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बैग में लगभग 50 हजार रुपये के आभूषण थे। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


सराफा व्यापारी चंद्र प्रकाश सोनी की थाना क्षेत्र के अरकुना चौराहा पर आभूषण की दुकान है। वह रोज की तरह रविवार की रात तकरीबन नौ बजे दुकान बंद कर तहसीनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में दिनकरपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने सराफा व्यापारी को तमंचे के बल पर रोक लिया और जेवरातों से भरा बैग छीन लिया।

बाइक सवार बदमाश व्यापारी को धमकाते हुए तहसीनपुर की तरफ  भाग निकले। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बैग में 10 जोड़ी पायल, 250 ग्राम बिछिया, पांच ग्राम कील और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा था। जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है।  थाना प्रभारी भोलानाथ सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें