फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले खुद को दिलाई धमकी, फिर डॉक्टर से मांगी थी 25 लाख रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को दिलाई धमकी, फिर डॉक्टर से मांगी थी 25 लाख रंगदारी
विज्ञापन

अयोध्या। विरोधी को फंसाने और अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए जिला पंचायत सदस्य के पति रामचंदर गौतम ने पहले खुद को धमकी दिलवाई, फिर शहर के एक बड़े निजी अस्पताल के चिकित्सक से 25 लाख रुपये रंगदारी लेने साजिश रची। मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य के पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता सर्विलांस सेल के सहारे मिली।

मामले में दोनों को जिस एक ही नंबर से धमकी दी गई थी वह सिम लूटे गए मोबाइल फोन का निकला। पुलिस ने लूट के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आरोपियों तक पहुंच गई। धमकी देने वाले युवक ने कबूला कि उसे रामचंदर ने एक लाख रुपये देने का लालच देकर पहले अपने को धमकाने, फिर मामले को गंभीर बनाने के लिए शहर के किसी प्रतिष्ठित आदमी से रंगदारी मांगने के लिए धमकाने को कहा था।
विज्ञापन


एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को बताया कि 7 जनवरी को शहर के एक प्रतिष्ठित डॉ. आरके बनौघा से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और मसौधा जिला पंचायत सदस्य रेखा चौधरी के पति रामचंदर गौतम को जान से मारने की धमकी देने का केस अयोध्या कोतवाली में दर्ज हुआ था। दोनों को धमकी एक ही मोबाइल फोन नंबर से दी गई थी।

मामले का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी व सीओ अयोध्या की निगरानी में थाना प्रभारी पूराकलंदर नीतीश श्रीवास्तव, तारुन थाना प्रभारी रिकेश सिंह व सर्विलांस सेल के प्रभारी अभिषेक सिंह समेत 12 उपनिरीक्षकों की टीम लगाई गई। धमकी देने वाले नंबर की जब जांच की गई तो पता चला कि ये नंबर भदरसा निवासी अब्दुल हक के नाम रजिस्टर्ड है।

उससे पूछताछ करने पर पता चला कि 6 जनवरी को उसका मोबाइल फोन बदमाशों ने लूटा था। एसएसपी ने बताया कि लूट वाले स्थान पर लगे सीसीटीवी खंगाले गए तो लूट करने वाले तीन लोगों व उनकी बाइक की पहचान कर ली। इस आधार पर पुलिस ने शिवमोहन पांडेय उर्फ गोलू निवासी सनेथू थाना पूराकलंदर, अभय पांडेय निवासी इटौरा थाना पूराकलंदर व वेदांत पांडेय निवासी गंगौली थाना पूराकलंदर को हिरासत में लिया।

पुलिस ने इनके पास से एक बाइक व लूटा गया फोन बरामद किया। फोन में लगे सिम के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि यह सिम सनेथू निवासी शिवव्रत कोरी के पास है। इस आधार पर शिवव्रत को भी गिरफ्तार कर उससे जब पूछताछ की गई तो सारी कहानी खुलकर सामने आ गई। एसएसपी के अनुसार शिवव्रत ने बताया कि रामचंदर गौतम ने उससे कहा था कि उसे अपने विरोधी अभिनव सिंह को फंसाना है।

इसके लिए उसने मुझे एक लाख रुपये देते हुए कहा कि तुम फोन पर अभिनव का नाम लेते हुए मुझे धमकी देना। साथ ही शहर के किसी प्रतिष्ठित आदमी से भी रंगदारी मांगना। जिससे मामला गंभीर हो जाए। आरोपी ने बताया कि इसके लिए उसने शिवमोहन पांडेय उर्फ गोलू को जो कि लूटपाट किया करता था।

उससे एक सिम लिया और बाजार से एक चाइना फोन खरीद कर रामचंदर के कहे अनुसार डॉ. आरके बनौधा से 25 लाख की रंगदारी मांगी व रामचंदर को जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ने बताया कि इसके बाद आरोपी रामचंदर को भी गिरफ्तार कर लिया गया, उसने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है।

एसएसपी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी अमानीगंज कोतवाली नगर निवासी रामचंदर गौतम निवासी एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके ऊपर गैंगस्टर समेत अयोध्या व नगर कोतवाली, थाना कैंट में गंभीर अपराधों में 22 मुकदमे दर्ज है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। प्रापर्टी डीलिंग को लेकर उसका विवाद माफिया अब मृत मुन्ना बजरंगी व अजय सिपाही आदि से भी हुआ था।
विज्ञापन


उसकी हत्या करने आए दो शूटर बीते वर्ष साहबगंज स्थित एक गेस्ट हाउस से पकड़े गए थे। जिनमें फैजाबाद निवासी अभिनव सिंह भी शामिल था। वर्तमान में अभिनव जमानत पर जेल से बाहर है। उसको फंसाकर दोबारा जेल भेजवाने के लिए उसने ये साजिश रची। बताया कि इसके अलावा शिवव्रत, अभय व शिवमोहन के ऊपर भी विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें