फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से 32 हजार की ठगी

Wed, 23 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के साकेतपुरी कालोनी स्थित देवकाली बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर रकम जमा कराने गये एक शख्स से दो युवकों ने 32 हजार की ठगी कर ली। शख्स को दो लाख की फर्जी गड्डी थमाकर मौके से भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। 
विज्ञापन


देवकाली क्षेत्र स्थित श्री कृष्ण बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर काम करने वाला पवन कुमार पुत्र खुशीराम निवासी कामापुर पूराबाजार थाना महराजगंज दुकान मालिक के कहने पर बिक्री की रकम जमा कराने साकेतपुरी कॉलोनी के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की देवकाली शाखा स्थित खाते में रकम जमा कराने गया था।

पवन कुमार का कहना है कि कतार में खड़े होने के दौरान दो युवकों ने उसको झांसा दिया और रुमाल में दो लाख की गड्डी देकर कर्मी के पास मौजूद 32 हजार रुपये की रकम हासिल कर ली और गायब हो गये।
विज्ञापन


कर्मी ने रुमाल खोल गड्डी की तहकीकात की तो पता चला कि केवल ऊपर और नीचे सौ के नोट लगे हैं और बाकी कागज के टुकड़े हैं। माजरा दुकान मालिक को बताने के बाद पुलिस को खबर दी गई तो पुलिस ने बैंक शाखा पहुंच पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने व मामले की जांच की बात कही जा रही है। 

इस बाबत कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो लाख के लालच में पवन ने दुकान के 32 हजार ठगों को दे दिये। शिकायत पर मौका-मुआयना किया गया है। रिपोर्ट दर्ज करवा विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें