फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में पकड़े गए 305 बेटिकट यात्री

Thu, 27 Apr 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की मंडलीय टीम ने ट्रेनों की सघन चेकिंग में 305 बेटिकट यात्री पकड़े। इन यात्रियों से 1.67 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर हलचल  मची रही, बेटिकट यात्री इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसएस यादव के नेतृत्व में निकली टीम के निशाने पर लखनऊ-बाराबंकी-फैजाबाद ट्रैक पर फर्राटा भर रही अप और डाउन किसान एक्सप्रेस, डाउन देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस और अप सियालदह (कोलकाता-जम्मू तवी) एक्सप्रेस शामिल थीं।

टीम ने यह अभियान फैजाबाद के अलावा सुल्तानपुर व दूसरे ट्रैकों पर भी चलाया। सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि इस अभियान में अप-डाउन किसान, छपरा-मथुरा, सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस, डाउन दून एक्सप्रेस सहित दर्जन भर गाड़ियां चेक की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 305 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़े गये। इन सभी से जुर्माने के रूप में एक लाख 67 हजार रुपये वसूले गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें