फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने की थी मां के प्रेमी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे ने तीन साथियों संग की थी मां के प्रेमी की हत्या
विज्ञापन

फैजाबाद। मैने कई बार मां व उसके प्रेमी रामकुमार को समझाया लेकिन वो नहीं माने। मजबूरन मां के प्रेमी की हत्या करने की ठानी। यह बातें पुलिस हिरासत में आरोपी प्रीतम ने बुधवार को बताई। आरोपी ने बताया कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रामकुमार को बुलाया और सबने छककर शराब पी, उसके बाद वह सब विभीषण कुंड इलाके में एक खाली प्लाट के पास गए। वहां तेजधार बांके से रामकुमार का गला रेत दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बुधवार को बताया कि 13 अप्रैल को रामजन्मभूमि थाना अंतर्गत विभीषण कुंड इलाके में स्थित रविदास मंदिर के पीछे खाली पड़े प्लाट की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने स्थानीय पार्षद घनश्याम पहलवान की तस्दीक पर मृतक की पहचान थाना खंडासा के गांव सरवनपुर निवासी रामकुमार के रूप में की थी। जांच के दौरान पता चला कि रामकुमार मजदूरी करता था। उसके मजदूर महिला के साथ अवैध संबंध थे, महिला के पति की मौत हो चुकी थी। महिला का बेटा प्रीतम भी मजदूरी करता था। उसे मां और रामकुमार के बीच के संबंधों की जानकारी थी। वो इसको लेकर काफी नाराज रहता था, उसने दोनों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने। एसपी सिटी के अनुसार 13 अप्रैल शाम प्रीतम ने अपने साथी मंजीत निवासी मीरापुर बुलंदी थाना रामजन्मभूमि, सियाराम निवासी नारा राजघाट थाना रामजन्मभूमि व बजरंगी निवासी राजघाट थाना रामजन्मभूमि के साथ मिलकर रामकुमार की हत्या की योजना बनाई। इसके तहत रामकुमार को बुलाया और विभीषण कुंड इलाके में स्थित रविदास मंदिर के पीछे खाली पड़े प्लाट पर जाकर जमकर शराब पी। इसके बाद वहां मौजूद अपने साथियों की सहायता से रामकुमार के गले पर बांके से वार कर उसकी हत्या कर दी। सीओ अयोध्या राजू साव ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर कनक भवन के पीछे झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त बांका व खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। मामले का खुलासा करने वाली टीम में शामिल एसओ रामजन्मभूमि अजीत सिंह, चौकी प्रभारी कटरा सुधीर यादव, एसआई अविनाशचंद्र,रमेश कुमार, शेखर श्रीवास्तव सहित अन्य को एसएसपी ने 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें