फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर सोने की चेन उड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Thu, 03 May 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसपी शैलेष पांडेय ने प्रेस वार्ता कर ठगी का खुलासा किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीधी-सादी महिलाओं को झांसा देकर सोने की चेन उड़ाने वाले शातिर बदमाश को पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम को शहर के मोती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से तीन सोने की चेन, बिना नंबर की बाइक, मोबाइल और 450 रुपये बरामद किया। उसकी पहचान सुरेंद्र तिवारी पुत्र स्वर्गीय जोखन तिवारी निवासी थुन्ही बाजार थाना झंगहा जिला गोरखपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


एक महीने पहले शहर के व्यापारी की पत्नी को झांसा देकर उसकी चेन ले लेने और नहीं तो उसके बेटे को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और रास्ते में छोड़ कर भाग जाने की बात स्वीकार की। इसके साथ ही कई अन्य घटनाओं को घटित करने की पुलिस को जानकारी दी। 

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह और चौकी इंचार्ज गोला बाजार राजकुमार पांडेय ने मोती तिराहे के पास से सुरेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सीधी-सादी महिलाओं को विश्वास में लेता है।
विज्ञापन


उनसे सोने की चेन में लॉकेट लगवाने के लिए उनके परिवार के सदस्य के जरिए मांगने का जिक्र करता है और फिर चेन लेकर भाग जाता है। 29 मार्च को गोला बाजार निवासी व्यापारी संजीव वर्मा की पत्नी अपने बेटे किसलय को साथ लेकर स्कूल में रिपोर्ट कार्ड लेने गई थी। स्कूल के गेट के पास उसने महिला को झांसा दिया कि उनके पति ने सोने की चेन में लॉकेट लगवाने के लिए मांगा है।

महिला ने चेन उसे दे दी और घर छोड़ने की बात कह कर बेटे को बाइक पर बैठा कर निकला। मुखलिसपुर पुलिस चौकी से कुछ दूर आगे बच्चे को छोड़ कर भाग गया। 26 अप्रैल को मुखलिसपुर तिराहे की एक अन्य महिला से भी धोखा देकर सोने की चेन लेकर भाग गया था। कुशीनगर जिले में भी इसी तरह घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपी सुरेंद्र तिवारी को जेल भेज दिया गया। जबकि पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार दिया   

आर्थिक तंगी के चलते पकड़ी थी अपराध की राह
संतकबीरनगर। पहली दफा स्वाट टीम के जाल में फंसा बदमाश जेल गया। स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह के अनुसार, सुरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह प्रेम विवाह किया है और जैतपुर में किराए का मकान लेकर रहता है। आर्थिक तंगी की वजह से उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। लूट, छिनैती में पकड़े जाने का खतरा महसूस कर वह महिलाओं को ठगने का तरीका अख्तियार किया।

आसपास के जिलों में बिना नंबर की बाइक से घूमता रहता है। जहां अकेले सोने की चेन पहने महिलाएं दिख जाती है, वहीं रुक जाता है और फिर महिलाओं को प्रमाण करके उनके परिवार के किसी सदस्य का खास होने का परिचय देता है। महिलाएं झांसे में आ जाती हैं और फिर लॉकेट लगवाने का लालच देकर महिलाओं से सोने की चेन लेकर भाग जाता है। अब तक पुलिस की नजर से बचता रहा, लेकिन पकड़े जाने के बाद उसने पूछताछ में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल किया। गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर समेत कई जिलों अपराध कर चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें