फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने लूटे 2.30 लाख

Sat, 22 Oct 2016 10:59 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन

विज्ञापन
फैजाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र मेें शुक्रवार की देर शाम एक शख्स की बाइक को टक्कर मार डिक्की में रखे दो लाख 30 हजार रुपये लूट लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। 

कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज निवासी राजकुमार गुप्ता का कहना है कि देवकाली-फतेहगंज मार्ग पर वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच बाइक सवार युवकों ने बाइक की डिक्की में रखा दो लाख 30 हजार रुपया तथा तीन चेकें लूटकर मौके से भाग निकले। शिकायत कोतवाली पुलिस को दी गई है। शनिवार को नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि राज कुमार की शिकायत पर बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें