फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध प्रतिबंधित 14 पशु बरामद, छह की मौत

Sat, 07 Jan 2017 09:58 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद के गोसाईगंज थाने में मौजूद वध को ले जाए जा रहे वध प्रतिबंधित पशु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोसाईगंज थाना पुलिस ने शनिवार सुबह पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 14 वध प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया है। जिनमें छह पशु मृत अवस्था में मिले हैं। सभी जानवरों के पैर व मुंह बंधे हुए थे। मौके से पशु तस्कर वाहन छोड़ भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट कर छानबीन शुरू कर दी है।      
विज्ञापन


शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित टांडा-फैजाबाद मार्ग पर टांडा की तरफ से आ रही एक पिकअप वाहन पर प्रतिबंधित पशु लदे होने की आशंका पर महबूबगंज बीट के सिपाही ने जिले की सीमा पर रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन की स्पीड बढ़ा दी।

सिपाही ने जब वाहन का पीछा किया तो मौके की नजाकत देख पिकअप ड्राइवर व अन्य तस्कर महबूबगंज बाजार से पहले स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन खड़ा कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से प्रतिबंधित पशुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन


जिनमें छह मृत पाए गए। जबकि बाकी जानवर चोटहिल हो गए थे। सभी के मुंह और पैर बांधकर उन्हें गाड़ी में ठूंसकर लादा गया था। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करने गए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सभी पशुओं की मृत्यु जगह कम होने व सांस दम घुटने की वजह से हुई है।

थाना प्रभारी शिवाजी सिंह कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। गाड़ी मालिक व ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें