फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छेड़छाड़ करने वालों का हो सोशल बायकाट’

Sat, 07 Jan 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
शिक्षिकाओं ने निकाली रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नव वर्ष पर बेंगलुरू और दिल्ली में लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ के विरोध में किड्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं ने शनिवार को आक्रोश रैली निकाली। शिक्षिकाओं ने शहर के लोगों से छेड़छाड़ करने वालों का सोशल बायकाट करने की अपील की।
विज्ञापन


साथ ही डीएम कार्यालय पर पहुंचकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। किड्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता त्यागी ने कहा कि समाज में छेड़छाड़ की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

माता पिता को अपने बेटों पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए, जितना वह अपनी बेटियों पर देते हैं। उन्हें इस बात पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि लड़के किस तरह के कार्य में संलिप्त हैं। आज स्थिति यह है कि बेटियां घरों से निकलने में असहज महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन


शासन, प्रशासन को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। शिक्षिकाओं ने बैनर पोस्टर लेकर नगर के अनेक मोहल्लों में बेटियों को साक्षर बनाने, बेटियों को समान अधिकार देने की अपील की। कुछ शिक्षिकाओं ने महिलाओं को घर-घर जाकर भी जागरूक किया।

इसके बाद रैली जिला मुख्यालय पहुंची। वहां शिक्षिकाओं ने डीएम को ज्ञापन देकर लड़कियों से छेड़छाड़ व गलत व्यवहार करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने व लोगों से ऐसे असामाजिक तत्वों का समाज से निष्कासन करने की मांग की।
विज्ञापन


रैली में चंचल, ज्योति, एकता, साक्षी, कीर्ति, यशी, योगिता, सविता, निकिता, पलक, अंजलि आदि मौजूद रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें