फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले की पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर व चार एटीएम कार्ड सहित 4250 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया है कि इंद्र भूषण निवासी सिविल लाइंस द्वारा सूचना दी गयी कि एविड्स सेवा केंद्र देवकाली के द्वारा आम जनता के वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि अवैधानिक रुप से डाउनलोड कर धोखाधड़ी कर आर्थिक धनार्जन किया जा रहा है। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं एसओजी प्रभारी ने केंद्र पर छापा मार कर जांच पड़ताल की तो जन सेवा केंद्र पर मौजूद व्यक्ति अमित सिंह निवासी धनीराम का पुरवा देवकाली के पास से मोबाइल फोन एवं लैपटॉप में काफी संख्या में लोगों के आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड बरामद हुए।
एसओजी प्रभारी के अनुसार पूछताछ की गई तो बताया कि मेरा साथी नियाज आलम उर्फ अरमान मलिक निवासी मंगोलपुरी नई दिल्ली, विकेश सिंह निवासी बिहार व रामस्वरुप निवासी सीतापुर रोड बाराबंकी से सॉफ्टवेयर खरीद कर बिना अनुमति के यह काम करते हैं और इससे जो पैसा मिलता है उससे अपना जीवन यापन करते हैं। नियाज आलम उर्फ अरमान मलिक को सहारनपुर पुलिस द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व गिरफ्तार किया गया था, जिसके कारण से काफी डेटा लैपटॉप से डिलीट कर दिये जाने की बात बतायी गयी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर व चार एटीएम कार्ड सहित 4250 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें