फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंजी कंपनी के फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। बुधवार को पुलिस ने पोंजी कंपनी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। कुमारगंज कस्बा निवासी जय प्रकाश उपाध्याय व चौधरी पुर निवासी मनीष पाल ने कुमारगंज बाजार से संचालित फर्जी कंपनी अनी बुलियन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को झांसे में लेकर एक वर्ष में जमा धन को दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये निवेश करवाया था। दो वर्ष पूर्व कंपनी अपने ऑफिस में ताला बंद कर फरार हो गई, तभी से लोग अपनी रकम पाने के लिए पुलिस व कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद उक्त दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ,दरोगा राजकुमार यादव ,उमेश वर्मा की टीम ने छापा मारकर जय प्रकाश उपाध्याय निवासी कस्बा कुमारगंज, थाना कुमारगंज को उनके घर से और दूसरे आरोपी मनीष पाल निवासी चौधरीपुर थाना कुमारगंज को अमरगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है। मुकदमे में वांछित कई और आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें