अयोध्या। जिले की सभी सीएचसी-पीएचसी पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण कर जायजा लिया। तीन सीएचसी पर किए गये निरीक्षण में सीएमओ को सब कुछ संतोषजनक मिला है।
प्रत्येक माह की नौ तारीख को जिला महिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। वहां पहुंचने वाली गर्भवती का महिला चिकित्सक की देखरेख में संपूर्ण जांच, स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। खतरे के लक्षण वाली गर्भवती की विशेष देखभाल की जाती है। शनिवार को भी इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इसके तहत सीएचसी-पीएचसी पर महिला चिकित्सकों ने गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच की।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय राजा ने सीएचसी तारुन, बीकापुर व मसौधा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान के बावत सवाल भी किया। सीएससी तारुन पर महिला चिकित्साधिकारी डॉ. अलंकृता ने मरीजों की जांच कर इलाज किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी व डॉ. महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।