फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण कॉन्क्लेव का आज समापन करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर अयोध्या पहुंच रहे हैं। वे अयोध्या के रामकथा पार्क में रामायण कान्क्लेव के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही साथ दीपोत्सव को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण भी करेंगे। रामायण कान्क्लेव का शुभारंभ 29 अगस्त को अयोध्या के राम कथा पार्क से ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था।
विज्ञापन

बताते चलें कि रामायण कान्क्लेव का समापन पहले एक नवंबर को प्रस्तावित था लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब रविवार को ही कान्क्लेव का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। कान्क्लेव का कार्यक्रम 16 प्रमुख शहरों में हुआ है। अयोध्या से प्रारंभ हुआ सांस्कृतिक एवं बौद्धिक अभियान गोरखपुर, बलिया, वाराणसी, चित्रकूट, गाजियाबाद, मथुरा सहित लखनऊ से पुन: अयोध्या की धरती पर समाप्त हो रहा है।
कान्क्लेव के समापन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर तीन बजे राम कथा पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद अन्य अतिथियों की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य कान्क्लेव का समापन किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद दीपोत्सव के लिए चल रही तैयारियों का निरीक्षण भी करेंगे। दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में विभिन्न विभागीय एजेंसियों ने दिन-रात एक कर दिया है। दीपोत्सव का शुभारंभ एक नवंबर से हो रहा है जो पांच नवंबर तक संचालित होगा।
विज्ञापन

दीपोत्सव के लिए रामकथा पार्क से लेकर राम की पैड़ी, सरयू घाट से पूरी अयोध्या को सजाने का काम चल रहा है। पर्यटन, संस्कृति, नगर निगम, सिंचाई सहित अन्य विभागों की टीमें दीपोत्सव को यादगार बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हैं। इसी तैयारी को देखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी रविवार को अयोध्या आ रहे हैं। इसे लेकर अफसरों की धड़कनें तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी नीतीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडेय ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर समस्त कार्यों को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है।
दीपोत्सव में 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी है। वहीं वियतनाम व केन्या के राजदूत दीपोत्सव के साक्षी बनने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। दीपोत्सव में देश-विदेश के 100 विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। ऐसे में दीपोत्सव की तैयारी में कहीं कोई कसर न रह जाए, इसको लेकर प्रशासनिक एजेंसियां कसरत करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें