मसौधा। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में थाना क्षेत्र पूराकलंदर के तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बभनगवां निवासी रामप्रसाद तिवारी ने कहा है कि नगर पंचायत भदरसा कस्बे के रहने वाले मो. साजिद, मो. सैफ व मो. जसीम ने उनके विरुद्ध 22 सितंबर को फेसबुक के माध्यम से अमर्यादित टिप्पणी कर सामाजिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
उनकी टिप्पणी के विरुद्ध रिपोर्ट पूरा कलंदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं अगले दिन शुक्रवार शाम आरोपियों ने अरूवावां गांव के सामने अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर घेराबंदी कर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पूरा कलंदर थाना प्रभारी विजय सेन सिंह ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।