फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में नहर में गिरी कार, तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पूरकलंदर थाना क्षेत्र के दर्शननगर-रसूलाबाद मार्ग पर गंगौली गांव के पास गुरुवार देर रात बरात से लौटते समय एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंबेडकरनगर के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव विजय पांडे (28), अतुल पांडे (25) पुत्र राम शंकर पांडे, रवि शर्मा (23), श्रवण पांडे (31) व अरविंद कुमार (42) एक कार में सवार होकर पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पूरे पहलवान गांव में बारात में आए थे।
विज्ञापन

देर रात बारात से सभी लोग कार से अपने घर जा रहे थे। दर्शननगर-रसूलाबाद मार्ग पर गंगौली गांव के पास कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई और सभी लोग पानी में डूब गए।
काफी देर तक चीख-पुकार से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से टॉर्च लिए घटनास्थल की तरफ ही दौड़े पड़े। मौके पर प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर राजेश सिंह के अलावा अधिकारियों व एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई।
पुलिस ने लोगों की मदद से डूबे हुए सभी लोगों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अतुल पांडेय, रवि शर्मा व श्रवण पांडेय को मृत घोषित कर दिया। विजय पांडेय व अरविंद कुमार पांडेय का इलाज चल रहा है।
सीओ अयोध्या आरके चतुर्वेदी ने बताया कि बारात से वापस लौटते समय कार सवार पांच लोग कार सहित शारदा सहायक नहर में गिर गए थे। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं। घायल व मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है, सभी लोग अंबेडकरनगर जनपद के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें