फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बुलाई गई बैठक में शामिल हुए राममंदिर के ट्रस्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुंबई में गुरुवार को संघ की ओर से हुई बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र व कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि भी शामिल हुए। अचानक मुंबई में बुलाई गई बैठक गुप्त रखी गई। बैठक में चर्चाओं में रही भूमि खरीद को लेकर क्या सवाल जवाब हुए इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि वर्चुअल तौर पर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की बात थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं को सकी है। वहीं, बैठक में राममंदिर निर्माण की प्रगति व भावी योजनाओं को लेकर चर्चा की गई है। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट पर जमीन घोटाले के आरोपों के बाद अचानक मुंबई में बुलाई गई इस बैठक को लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन खरीद मामले में घोटाले के आरोप से घिरे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्र ने अपना पूरा पक्ष संघ के पदाधिकारियों के समक्ष रखा है। चर्चा यह है कि ट्रस्ट अनर्गल आरोप लगाने वालों के ऊपर मानहानि का दावा करने की तैयारी में है, इसके लिए कानूनी सलाह भी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें