फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदे गए जिपं अध्यक्ष पद के सात नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे निर्वाचन में अब तक कुल सात नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। भाजपा और सपा समर्थित संभावित प्रत्याशियों के अलावा सपा से एक बागी ने नामांकन पत्र खरीदकर सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष से नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही हैं। कार्यालय के मुताबिक भाजपा से समर्थित रोली सिंह की ओर से अब तक तीन सेट नामांकन पत्र खरीदे गए।
इसी तरह सपा समर्थित इंदूसेन की ओर से भी तीन नामांकन पत्र खरीदे गए है। इन दोनों के अलावा नगेंद्र यादव की ओर से एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा गया। नगेंद्र के नामांकन पत्र खरीदे जाने ने लोगों को चौंका दिया।
विज्ञापन

टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच नगेंद्र को सपा से टिकट के दावेदारों में माना जा रहा था, लेकिन टिकट पूर्व मंत्री आनंनद सेन की पत्नी इंदूसेन को मिल गया। अब नगेंद्र ने नामांकन पत्र खरीदकर हलचल जरूर बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें