फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हुई भेलसर-रुदौली क्रॉसिंग

विज्ञापन
गेट बंद होने पर जान जोखिम में डालकर निकलते लोग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
रुदौली। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा के लिए भेलसर-रुदौली मार्ग पर खोली गई रेलवे क्रॉसिंग शुक्रवार रात बंद कर दी गई। क्रॉसिंग बंद होने से तहसील के प्रमुख भेलसर-रुदौली मार्ग से होकर आने जाने वाले आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

भेलसर-रुदौली मार्ग पर नवंबर 2017 से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। रेलवे के हिस्से में पड़ने वाले ओवरब्रिज के निर्माण के लिए अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में रेलवे अधिकारियों ने निर्माण कार्य करने के लिए रेलवे गेट को बंद करा दिया था।
शहर के अंदर से होकर जाने वाले विसर्जन जुलूस और दशहरा जुलूस के मार्ग को लेकर समस्या पैदा हो गई थी। विसर्जन जुलूस को लेकर वैकल्पिक मार्ग ठीक न होने के चलते क्रॉसिंग को खुलवाने के लिए सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव ने उप मुख्य प्रबंधक निर्माण उत्तर रेलवे लखनऊ को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

इस पर 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक क्रॉसिंग खोलने का निर्णय हुया था। अब शुक्रवार रात दोबारा इस क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया। रेलवे के अधिशासी अभियंता बनवारी लाल ने बताया कि बिना गेट बंद किये निर्माण हो पाना संभव नहीं है। सुरक्षा कारणों से दोबारा गेट बंद किया गया है।
रेलवे के हिस्से का निर्माण कार्य नौ माह में पूरा हो जाएगा। सेतु निगम के उप प्रबंधक रिजवान अहमद ने बताया कि सेतु निगम के हिस्से का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें